सुहागरात से पहले दूल्हा गायब! मेरठ से हरिद्वार तक पहुंची अनोखी कहानी, जानिए पूरा मामला

Last Updated: December 3, 2025

1 Min Read

Share

मेरठ, उत्तर प्रदेश: शादी के घर में खुशियां थीं, दूल्हा-दुल्हन की रस्में पूरी हो चुकी थीं और सुहागरात की तैयारियां भी चल रही थीं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे परिवार को दहशत और हैरानी में डाल दिया। सुहागरात से ठीक पहले दूल्हा मोहसिन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। रातभर खोजबीन चली, परिवार परेशान रहा, लेकिन दूल्हे का कोई पता नहीं चला। आखिरकार, दो दिन बाद युवक हरिद्वार में मिला और उसके गायब होने की वजह ने सबको चौंका दिया।

कैसे शुरू हुआ मामला?

जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को मोहसिन अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा था। घर में खुशियों का माहौल था और रात को सुहागरात की रस्में होनी थीं। लेकिन उसी दौरान दुल्हन ने उससे एक छोटी-सी डिमांड कर दी,कमरे की तेज रोशनी कम करने के लिए छोटा बल्ब लाने का अनुरोध। मोहसिन बल्ब लेने के लिए घर से बाहर गया, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा।

पूरे परिवार की रातभर चली तलाश

दूल्हे के लापता होते ही पत्नी से लेकर परिवार वाले सब परेशान हो उठे। पूरी रात इंतजार होता रहा,फोन पर कॉल किए जाते रहे,रिश्तेदारों से संपर्क किया गया,लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, अगले ही दिन मोहसिन की दो बहनों की शादी थी। दूल्हे के गायब होने के बावजूद परिवार ने मजबूरी में दोनों बेटियों का निकाह संपन्न कराया और उन्हें विदा किया।

हरिद्वार से खुद किया फोन

घटना के दो दिन बाद सोमवार को अचानक मोहसिन ने खुद अपने पिता को कॉल किया। उसने बताया कि वह हरिद्वार में है। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और मोहसिन को सुरक्षित लेकर वापस लौटी।

क्यों गायब हुआ दूल्हा? पुलिस पूछताछ में सामने आई वजह

पुलिस पूछताछ में मोहसिन ने स्वीकार किया कि वह शादी के बाद मानसिक दबाव में था। उसने बताया- वह पत्नी के सामने नर्वस हो गया था मानसिक तनाव के चलते उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और वह चुपचाप नानू गंगनहर पुल जाकर बस में बैठ गया हरिद्वार पहुंचकर एक होटल में रुका पैसे खत्म होने पर भूखा भी रहा,उसने पिता को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था,सोमवार को दोबारा कॉल करने पर बात हो पाई, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घर लौटी।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे अजीब-गजब और फिल्मी किस्म का किस्सा बता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे शादी से जुड़ी मानसिक दबाव की समस्या से जोड़कर देख रहे हैं।