ठंड में नई जैकेट खरीदने वालों हो जाएं सावधान! एक छोटी सी गलती पहुंचा सकती है जेल—अब तक हो चुकी है कई गिरफ्तारी

Last Updated: December 3, 2025

1 Min Read

Share

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पूरे देश में जैकेट और गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज़ हो जाती है। बाजारों में नई-नई डिजाइन की जैकेट उपलब्ध हैं, और लोग अपनी पसंद के अनुसार गर्म कपड़े खरीदने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी भीड़-भाड़ के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दअरसल राजस्थान में पुलिस ने एक विशेष प्रकार की जैकेट को खरीदने और बेचने पर सख्त रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, अब तक कई लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का साफ कहना है “इस जैकेट को खरीदना या बेचना कानून के खिलाफ है।” तो आखिर इस खास जैकेट में ऐसा क्या है? क्यों पुलिस गिरफ्तारियां कर रही है? आइए जानते हैं इस पूरी घटना की सच्चाई।

जैकेट पर लिखा था कुख्यात गैंगस्टर का नाम

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बाजारों में एक आकर्षक और महंगी जैकेट दिखाई देने लगी। बाहर से देखने में जैकेट एकदम सामान्य लगती थी स्टाइलिश, ट्रेंडी और आजकल युवाओं की पसंद के हिसाब से फिट। लेकिन इस जैकेट पर किसी ब्रांड का नाम नहीं था… उसकी जगह छोटे अक्षरों में लिखा था “LAURENCE BISHNOI” यानी देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम। और यहीं से मामला बिगड़ना शुरू हुआ।

पुलिस का बड़ा कदम: तीन लोग गिरफ्तार, 35 जैकेट जब्त

राजस्थान पुलिस को जब इस जैकेट की बिक्री की जानकारी मिली, तो प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया।
कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर तीन दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें शामिल हैं:

कृष्ण उर्फ गुड्डू
संजय सैनी
सुरेश चंद शर्मा

पुलिस ने इनके पास से 35 जैकेट्स जब्त कीं, जिन पर गैंगस्टर बिश्नोई का नाम प्रिंट था।

पुलिस क्यों ले रही है इतना कड़ा एक्शन?

राजस्थान पुलिस का मानना है कि अपराधियों का महिमामंडन समाज के लिए खतरनाक हो सकता है। पिछले कुछ समय से युवाओं में गैंगस्टरों के प्रति आकर्षण ,उनका स्टाइल, उनके डायलॉग, और उनकी पहचान तेजी से बढ़ी है। ऐसे में किसी अपराधी के नाम से कपड़े या प्रोडक्ट बनाना,युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है।

सिर्फ दुकानदार ही नहीं, अब सप्लायर की भी तलाश

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह जैकेट कहां से सप्लाई हो रही थी।
कौन है इसका निर्माता? किसने डिजाइन तैयार किया? किसने गैंगस्टर का नाम प्रिंट करने का ऑर्डर दिया? इन सभी सवालों की जांच शुरू हो चुकी है।

जैकेट की कीमत भी कोई आम बात नहीं

इन जैकेट्स की कीमत 5000 रुपये के आसपास थी, यानी यह महंगे सेगमेंट वाली जैकेट थी। महंगा प्रोडक्ट + गैंगस्टर का नाम = युवाओं में तेजी से पॉपुलैरिटी! पुलिस इसे बेहद खतरनाक ट्रेंड मान रही है।